spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मनीष ग्रोवर ने SIR अभियान की समीक्षा की:महम के गांव में कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, बोले- सीएम सैनी का पंजाब दौरा गलत नहीं




पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने महम विधानसभा क्षेत्र के भैणी चंद्रपाल गांव का दौरा किया। उन्होंने यहां विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत बीएलओ-2 और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर दिशा- निर्देश दिए। मनीष ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपना वोट बनवाने से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध एवं अद्यतन हो। मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे : मनीष ग्रोवर उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर नियुक्त बीएलओ-2 घर-घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएंगे। इसके साथ ही, जिन लोगों का निधन हो चुका है, उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे और गलत तरीके से बनवाए गए वोटों की भी जांच की जाएगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि इन कदमों से मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा, जिससे चुनावी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान अगले एक महीने तक चलेगा, जिसमें संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रोवर बोले- छत्तीसगढ़- पश्चिम बंगाल में हुए निष्पक्ष चुनाव बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मनीष ग्रोवर ने छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल चुनावों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में निष्पक्ष चुनाव हुए, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पश्चिम बंगाल में 107 साल बाद गाय नहीं काटी गई, क्योंकि गाय हमारी राष्ट्रमाता है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए ग्रोवर ने कहा कि पंजाब भी भारत का ही हिस्सा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे को लेकर कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles