![]()
फरीदाबाद जिले की तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रोहित नागर ने एसआईआर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर निशाना साधा है। सेक्टर-14 स्थित अपने कार्यालय प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और विपक्ष समर्थक मतदाताओं को हाशिए पर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दायमा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के प्रभाव में काम कर रहे बीएलओ : रोहित रोहित नागर ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त कई बीएलओ निष्पक्ष रूप से कार्य करने के बजाय भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं और पार्षदों के कार्यालयों में लोगों को बुलाकर एसआईआर के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, जो चुनाव आयोग के नियमों और पारदर्शिता के खिलाफ है। उन्होंने पत्रकारों के सामने बूथ नंबर-80, संजय कॉलोनी-श्याम कॉलोनी, सेहतपुर की मतदाता सूची पेश करते हुए दावा किया कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में एक ही महिला के नाम से लगभग 30 अलग-अलग स्थानों पर मतदाता पंजीकरण दर्ज है। एक ही महिला वोटर के नाम अलग-अलग जगह उनका कहना था कि आशा देवी, संतोष, सुनीता पाल और मीना रानी जैसे नामों से एक ही महिला का नाम अलग-अलग क्रमांकों पर दर्ज पाया गया। इसके अलावा एक अन्य महिला का नाम सात स्थानों और एक पुरुष का नाम चार स्थानों पर दर्ज होने का भी दावा किया गया। रोहित नागर ने बीएलओ द्वारा भाजपा पार्षद के कार्यालय में फॉर्म भरवाने का एक वीडियो भी पत्रकारों को दिखाया। उन्होंने कहा कि यदि पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र के 345 बूथों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो हजारों फर्जी वोट सामने आ सकते हैं। उन्होंने बीएलओ से घर-घर जाकर सत्यापन करने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या राजनीतिक दबाव में काम करने वालों की शिकायत जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से की जाएगी। साथ ही कांग्रेस ने लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
Source link
फरीदाबाद में कांग्रेस नेता ने उठाए SIR पर सवाल:रोहित नागर बोले- तिगांव में फर्जी वोट, राजनीतिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोप







