![]()
रेवाड़ी जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के गांव महेश्वरी में ‘एसआईआर-2026’ (SIR-2026) के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ मतदाता पंजीकरण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के अधिकारियों ने उपस्थित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिला सदस्यों को इस अभियान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए हर एक वोट कीमती है, इसलिए कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस विशेष अभियान के तहत उपस्थित सदस्यों को नए मतदाताओं के पंजीकरण की सरल प्रक्रिया, मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारने और पात्र लोगों के नाम दर्ज कराने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य इस पूरी प्रक्रिया को त्रुटिहीन और सुगम बनाना है ताकि आगामी चुनावों में हर वर्ग की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। गांव-गांव फैलाएं जागरूकता एचएसआरएलएम अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित एसएचजी सदस्यों से अपने- अपने गांव में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि SIR-2026 चुनाव आयोग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। देश के कई राज्यों में यह संपन्न हो चुका है। हरियाणा में 15 जून से इसकी शुरूआत हो चुकी है। जिसके बाद मतदाता सूचियों का ड्रॉफ्ट जारी किया जाएगा। नए मतदाताओं को जोड़ना, गलत हटाना उन्होंने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल करना है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत नए मतदाताओं को जोड़ना, गलतियां ठीक करना और गलत लोगों को बाहर करना है। इसके लिए जरूरत के अनुसार बीएलओ वन और बीएलओ टू का सहयोग लिया जाए। ताकि हर परिवार और समुदाय इसका हिस्सा बन सके। इसके लिए आमजन का जागरूक होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी राजनीति दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका रहेगी।
Source link
रेवाड़ी में SIR-2026 अभियान तेज:हर पात्र नागरिक को मतदाता बनाने पर जोर, ADC बोले- ईमानदारी से काम करें अधिकारी-कर्मचारी







