रेवाड़ी से चोरी हुई पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की स्कॉर्पियो कार राजस्थान के जोधपुर से बरामद कर ली गई है। चोरों ने स्कॉर्पियो कार चोरी करने के बाद बाछौद में उसका सौदा किया। जोधपुर के सुरेंद्र ने चोरों ने 20 लाख की कार 6 लाख में खरीदी थी। सुरेंद्र पर पहले से लूट व डकैती जैसे 35 केस दर्ज है। कोसली सीआईए इंचार्ज सुभाष ने टीम के साथ स्कॉर्पियो के खरीददार सुरेंद्र और उसके साथी जोधपुर निवासी रिछपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की कार भी बरामद की गई है। पुलिस को अब कार चोरी करने वाले आरोपी और सुरेंद्र को कार देने वाले की तलाश है। चोरों ने 28 मार्च की देर रात रेवाड़ी से पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो कार चोरी की थी। स्कॉर्पियो कार तक ऐसे पहुंची पुलिस पुलिस ने चोरी किए स्पॉट के आसपास लगे सीसीटीवी की खगालने से अपनी जांच शुरू की। इसके बाद स्कॉर्पियो कार के रूट को ट्रक करने के लिए टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी को जांचा। स्कॉर्पियो के इंजन में लगे जीपीएस से उसकी लोकेशन जोधुपर में मिली। जिसके बाद पुलिस ने खरीददार को चोरी स्कॉर्पियो कार व उसके एक साथी को पकड़ लिया। ऐसे रेवाड़ी से जोधपुर पहुंची इस रूट से पहुंची स्कॉर्पियो : रेवाड़ी से पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो कार चोरी करने के बाद चोर कुंड, मांढन, माजरी, अटेली, बाछौद, बालोद, नांगल चौधरी होते हुए कोटपुतली पहुंचे। इस दौरान चोरों ने बालेद में स्कॉर्पियो कार का पर्चा तैयार कर आगे का रास्ता पकड़ा। अगले दिन किया सौदा : चोर नांगल चौधरी व कोटपुतली होते हुए ब्यौर पहुंचे। जहां उन्होंने 30 मार्च को 20 लाख की कार जोधपुर निवासी सुरेंद्र के बेटे हिम्मत को 6 लाख रुपए में बेच दी। इसके बाद कार पाली होते हुए जोधपुर पहुंची। जहां से पुलिस ने खरीददार व उसके साथी का कार सहित दबोच लिया। चोरों की अब भी तलाश : सीआईए ने स्कॉर्पियो कार व उसके खरीददार सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। अब भी पूर्व मंत्री के घर के सामने से स्कॉर्पियो कार चोरी करने वाले चोरों और ब्यौर में उसका सौदा करवाने वाले की अभी भी तलाश है। डीएसपी बोले-आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि खरीददार व उसके साथी की गिरफ्तार कर कार को बरामद कर लिया है। कार चोर और इससे जुड़े बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
रेवाड़ी से चोरी पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो जोधपुर में मिली:खरीददार समेत दो अरेस्ट; 35 केस पहले से दर्ज, 20 लाख की गाड़ी 6 लाख में खरीदी
