सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में बारिश हुई। इसी क्रम में गांव जमाल में दोपहर को ओलावृष्टि हुई, जिससे नरमा और कपास की फसल को नुकसान होने की आशंका है। जमाल गांव में करीब 5 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। किसानों ने बताया कि इस समय बारिश की तो जरूरत है, लेकिन ओलावृष्टि और तेज आंधी फसलों के लिए घातक हो सकती है। चौपटा क्षेत्र के कुम्हारिया, खेड़ी, रामपुरा ढिल्लों, जोड़किया, कुतियाना और बरासरी सहित कई गांवों में गुरुवार दोपहर को बारिश हुई। किसान बोले- बारिश की जरुरत कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और फसलों को भी फायदा पहुंचा। इस बारिश से ग्वार और बाजरे की बिजाई में मदद मिलेगी। किसान ओमप्रकाश, सुदेश कुमार, जगदीश और मोहनलाल ने बताया कि इस समय बारिश की सख्त जरूरत है। इस बारिश के बाद बिरानी (सूखी) जमीनों में भी बिजाई की जा सकेगी। किसान फिलहाल ग्वार और बाजरे की बिजाई में जुटे हुए हैं। हालांकि, ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि इस बार चौपटा क्षेत्र में 22,000 हेक्टेयर में नरमे की बिजाई की गई है, और मूंगफली की बिजाई की तरफ भी किसानों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
Source link
सिरसा के गांव में हुई ओलावृष्टि:पांच मिनट तक गिरे ओले, किसान बोले- कपास की फसल को नुकसान की आशंका
