Related Posts

चंडीगढ़ में युवक की हत्या करने वाले 4 अरेस्ट:चाकू-तलवार से काटा,जमीन पर गिराकर 47 सेकेंड में 16 वार किए




चंडीगढ़ के मौलीजागरां में 10-12 बदमाशों ने दो युवकों द्धारा युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी थी। डीएसपी रामगोपाल ने बताया पुलिस ने 15 जून 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता आकाश ने पुलिस को बताया था कि 14 जून की रात उसका दोस्त 31 वर्षीय तोता राम अपनी बहन से मिलने मौली जागरा आया था। इसी दौरान मौली जागरण कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर 2501 के पास 10 से 15 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास चाकू, तलवार, डंडे और अन्य धारदार हथियार थे। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते टोटा राम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे आकाश को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल टोटा राम को सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानिए कैसे पकडे़ आरोपी पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 22 वर्षीय अरमान कुमार उर्फ आशु निवासी मौली जागरा और 18 वर्षीय समीर निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला शामिल हैं। दोनों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान 25 वर्षीय सुमित और 19 वर्षीय कृष उर्फ किशु के रूप में हुई है। दोनों राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला के रहने वाले हैं। कृष उर्फ किशु पहले भी एक आपराधिक मामले में नामजद रह चुका है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। निशानदेही पर हथियार बरामद पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए। आरोपी समीर की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया, जबकि अरमान कुमार उर्फ आशु की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया दातरनुमा धारदार हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों हथियारों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा वारदात से जुड़े अन्य सबूत भी बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा… बचने के लिए दौड़ा युवक: 47 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मृतक तोता अपने दोस्त के साथ गली से गुजर रहा था। तभी बदमाश वहां पहुंचे और आते ही दोनों पर हमला शुरू कर दिया। हमले से बचने के लिए तोता भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। नीचे गिरा, सिर-छाती पर वार किए: नीचे गिरते ही बदमाशों ने उसके सिर और छाती पर चाकू-तलवारों से ताबड़तोड़ वार किए। महज 15 सेकेंड में उस पर 8 वार किए गए। इसके बावजूद तोता किसी तरह उठकर दोबारा भागने लगा, लेकिन आगे जाकर अन्य बदमाशों ने उसे फिर पकड़ लिया। इसके बाद सभी बदमास उस पर लगातार वार करते रहे। मरने तक करते रहे वार, फिर भाग गए: फुटेज में तोता पर 16 से अधिक वार होते दिखाई दे रहे हैं। आखिर में वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद भी बदमाश नहीं रुके और उस पर वार करते रहे। जब बदमाशों को यकीन हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है, तब वे मौके से फरार हो गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें