Related Posts

Jalandhar Firing: Woman Shot Amidst ₹7.80 Crore Scam Involving Ex-PMs Son


हमलावर बाइक पर आए और फायरिंग कर भाग गए।

जालंधर के शाहकोट स्थित संधावाल मंड गांव में घर के बाहर सरेआम नशा बेचने और जुआ खेलने का विरोध करने पर 3 हथियारबंद नकाबपोशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में रसोई में काम कर रही परिवार की बेटी गुरजीत कौर के पैर में गोली लग गई, जिससे व

.

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग महिला बुचान कौर पत्नी जसवंत सिंह ने बताया कि घर के पास रहने वाले कुछ लोग नशा और जुए का अवैध कारोबार करते हैं। जब परिवार ने ऐसा करने से मना किया और रोका तो वे रंजिश पालनी शुरू कर दी।

बुचान कौर के मुताबिक, ये लोग पिछले काफी समय से परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। परिवार को अंदाजा नहीं था कि वे इस तरह जानलेवा हमला कर देंगे। आज जब परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां चलाईं। (पढ़ें पूरी खबर)

पूर्व PM गुजराल के बेटे से ₹7.80 करोड़ की ठगी, वॉटसएप पर स्टेटस लगाकर स्टाफ से मंगाए पैसे

पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल के साथ दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी हुई है। ठगों ने वॉट्सऐप पर गुजराल की फोटो लगाकर उनकी ही कंपनी के कर्मचारी को झांसा दिया और ₹7.80 करोड़ ट्रांसफर करवा लिए।

हालांकि, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत एक्शन लेते हुए करीब ₹4 करोड़ फ्रीज करवा दिए हैं। पता चला है कि आरोपियों ने नरेश गुजराल की कंपनी की वित्तीय टीम को निशाना बनाया। उन्होंने इसके लिए नरेश गुजराल की ही तस्वीर (डिस्प्ले पिक्चर) वाले फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल किया।

धोखे से भेजा गया संदेश उनके एक भरोसेमंद कर्मचारी को भेजा गया, जिसमें उसे रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के माध्यम से एक संबंधित बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद विभिन्ना हिस्सों में पैसे गए। (पढ़ें पूरी खबर)

कपूरथला में पुलिस टीम पर फायरिंग, 2 गिरफ्तार, बोले- हमें पुलिस पसंद नहीं

कपूरथला में देर रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जालंधर से लौट रही पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं।

हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत घेराबंदी की और पीछा करके दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है।

पूछताछ के दौरान कार ड्राइवर, जो अत्यधिक शराब के नशे में था, पुलिसकर्मियों से उलझ गया और बदतमीजी करने लगा। जब उससे गोली चलाने का कारण पूछा गया तो उसने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, “मुझे पुलिस पसंद नहीं है, इसलिए सरकारी गाड़ी देखकर मैंने गोली चलाई।” इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को आगे भी गोली मारने और जान से मारने की धमकी दी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें