Related Posts

रेवाड़ी में धारूहेड़ा के मतदान केंद्रों की सूची जारी:हर वार्ड का एक पोलिंग बूथ, सेक्टर-6 में 3, ऑब्जर्वर बोले- भड़काऊ भाषणों से बचें




रेवाड़ी और धारूहेड़ा में 10 मई को निकाय चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन आयोग ने धारूहेड़ा के 18 वार्डों के पार्षद और चेयरमैन के लिए होने वाले मतदान के लिए अलग-अलग पोलिंग बूथ बनाए हैं। सेक्टर-6 में वार्ड-1, वार्ड-2 और वार्ड-18 के लिए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारियों और आब्जर्वरों ने उम्मीदवारों को चुनावी आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में मतदान केंद्रों की सूची जारी की गई है। इन वार्डों में होगा मतदान वार्ड नंबर-1 में राजकीय प्राथमिक स्कूल सेक्टर 6 दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर-2 में सामुदायिक भवन सेक्टर 6 दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर -3 में जैन स्कूल नजदीक तहसील कार्यालय दायां कक्ष व बायां कक्ष वार्ड नंबर-4 में जांगिड़ धर्मशाला सोहना रोड में वोट पडेंगे। वार्ड-5 में राकवमावि मेन बाजार दायां कक्ष बायां कक्ष, वार्ड नंबर-6 में हरिजन चौपाल सोहना रोड धारूहेड़ा दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड-7 में सैनी पब्लिक स्कूल फिरनी रोड धारूहेड़ा दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड-8 में पब्लिक हेल्थ कार्यालय नंदरामपुर बास रोड दायां कक्ष, वार्ड नंबर-9 में बाल भवन धारूहेड़ा, वार्ड नंबर-10 में पब्लिक हेल्थ कार्यालय नंदरामपुर बास रोड बायां कक्ष, वार्ड नंबर-11 में विवेकानंद प्राथमिक स्कूल बास रोड दायां कक्ष में मतदान होगा। वार्ड नंबर-12 में विवेकानंद प्राथमिक स्कूल बास रोड बायां कक्ष, वार्ड नंबर-13 में विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विधालय बांस रोड धारूहेडा, वार्ड नंबर-14 में राजकीय प्राथमिक स्कूल हरिनगर धारूहेडा दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर-15 में के.डी.एम पब्लिक स्कूल आजाद नगर धारूहेडा दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर-16 में आरडीएस पब्लिक स्कूल नजदीक तहसील कार्यालय दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर-17 में जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक तहसील कार्यालय, वार्ड नंबर-18 में राजकीय प्राथमिक स्कूल, सेक्टर 6 धारूहेड़ा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऑब्जर्वर बोले- भड़काऊ भाषण, आरोप-प्रत्यारोपों से बचें ऑब्जर्वर तरुण कुमार पावरियां ने खरखड़ा कॉलेज में धारूहेड़ा नगर पालिका उम्मीदवारों के साथ मीटिंग की। जिसमें नगर पालिका चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहला चरण सफलता पूर्वक पूरा हो चुका है। अब प्रत्याशियों की बारी है। उम्मीदवार आचार संहिता का पालन करें और भड़काऊ भाषण देने व व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप लगाने से बचें। आचार संहिता का उल्घंन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब उम्मीदवारों की जिम्मेदारी रेवाड़ी नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राहुल मोदी ने जिला सचिवालय के सभागार में चेयरपर्सन और वार्डों के पार्षद पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। अब प्रत्याशियों को कहा कि अब चुनाव प्रचार के दौरान जिम्मेदारी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। आदर्श आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक प्रत्याशी की जिम्मेदारी है। चार सामग्री का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें