10वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में नम्या कपूर को 99.6% अंक मिले। 12वीं में मेडिकल स्ट्रीम में टिया उपाध्याय ने 97% अंक हासिल किए।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल भी बोर्ड ने टॉपर लिस्ट जारी नहीं की। 12वीं में नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में लुधियाना के रेयांश गुप्ता को 99.25%, दिवनूर सिंह मिढ़ा ने 98.
.
मेडिकल स्ट्रीम में टिया उपाध्याय ने 97%, निष्का खन्ना ने 95% और फतेहवीर सिंह ने 92.25% अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कियान बेरी ने 99.25%, परमकबीर सिंह 97% और रहमतप्रीत कौर व सात्विक दुग्गल ने 96.75% हासिल किए हैं। ह्यूमैनिटीज (मानविकी) स्ट्रीम में सहर गुप्ता और गुरदितप्रताप सिंह गिल ने 98%, तनीषा सूद ने 97.75% और निसा सोनी ने 97% हासिल किए हैं।
वहीं, 10वीं में साइंस स्ट्रीम में अर्णव गर्ग ने 99.2%, इशिता गोयल और रिदित गोयल को 98% और सबीर वर्मा ने 97.8% हासिल किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में नम्या कपूर 99.6%, इसके बाद जन्या मागो 99.2% और सान्वी दादू 99% अंक को मिले।
इन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया…
कॉमर्स स्ट्रीम में कियान बेरी ने 99.25% अंक हासिल किए।
लुधियाना के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-39 में 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर्स के साथ स्कूल प्रिंसिपल व डायरेक्टर।
10वीं में 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने परीक्षा दी
ICSE परीक्षा (10वीं) में भारत और विदेश में कुल 2,341 स्कूलों के 2,07,902 उम्मीदवारों ने ICSE परीक्षा दी। इसमें 2,06,525 बच्चे पास हुए हैं। जबकि, 1,377 फेल हो गए। परीक्षा में कुल 95,234 लड़कियां बैठीं, जिनमें से 94,937 पास हुईं और 297 लड़कियां फेल हो गईं। वहीं, 1,12,668 लड़कों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,11,588 लड़के पास हो गए और 1,080 फेल हो गए।
12वीं में 85,611 बच्चे पास
ISC परीक्षा (12वीं) में भारत और विदेश में कुल 1,125 स्कूलों के 88,409 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें से 85,611 पास हुए और 2,798 बच्चे फेल हो गए। इनमें कुल 40,980 लड़कियां थीं, जिनमें से 40,170 पास हो गईं। जबकि, 810 लड़कियां फेल हो गईं। परीक्षा में कुल 47,429 लड़के बैठे थे, जिनमें से 45,441 लड़के पास हुए और 1,988 फेल हो गए।
टॉपर्स लिस्ट नहीं हुई जारी
आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के लिए CISCE अब टॉपर्स की कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छात्रों पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव न बनें। साल 2024 और 2025 में भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी।
आखिरी बार 2023 में ISC की मेरिट लिस्ट आई थी, जिसमें 5 छात्रों ने मिलकर पहला स्थान हासिल किया था, जिनमें 3 लड़कियां थीं। हालांकि, अलग-अलग विषयों में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को अलग से सर्टिफिकेट दिया जा सकता है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल इन परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स को अपना यूनिक UID और इंडेक्स नंबर डालना पड़ेगा, तभी वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
