spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली- बच्चों का मुंह देखने पहुंची मां को रोका:बोली- मैंने कौन सी गलती की; 2 बेटों और बेटी को नहर में फेंका था; एक गायब




मोहाली में अपने तीन बच्चों को नहर में फेंकने वाली मां शकुंतला को अंतिम संस्कार के समय बच्चों का मुंह नहीं देखने दिया गया। परिजनों ने कहा कि जिसने हत्या की, उसे मुंह देखने का हक नहीं। वह अपने भाई और भाभी के साथ ऑटो में श्मशान घाट पहुंची थी। मुंह न दिखाने पर शकुंतला ने कहा कि मैंने कौन सी गलती की है। मैंने खुद भी उनके साथ ही छलांग लगाई थी। मुझे वहां मौजूद लोगों ने देख लिया था और तुरंत नहर से निकाल लिया। इसी कारण मैं बच गई। शंकुतला ने कहा कि जब से उसके पति कमल की मौत हुई है, तब से ससुराल पक्ष उसे परेशान कर रहा है। उसके साथ उसका देवर, सास, ससुर, ननद और नंदोई सभी मारपीट करते हैं। इसी वजह से वह परेशान रहती थी। शकुंतला ने कहा कि वह इस मामले को लेकर अलग-अलग लोगों से मिली थी, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। यहां तक कि वह परेशान होकर प्रधान के पास भी गई थी, लेकिन वहां से भी उसे कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा
बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर गुस्सा है। अंतिम संस्कार में पहुंचे राजू नाम के युवक ने बताया कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बच्चों के शव तो नहर से बरामद कर लिए, लेकिन आरोपी महिला को खुला छोड़ रखा है और वह अपने मायके में रह रही है। दो पॉइंट में परिजनों के आरोप…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles