spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब के मेकअप आर्टिस्ट को निहंग की चेतावनी:बोले- तेरे कारण लड़के किन्नर बन रहे; मेड संधू ने कहा- मुझे परमात्मा ने ऐसा बनाया




पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधू सूदन उर्फ मेड संधू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो-वीडियो क्लिप है, जिसमें निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा और मेड संधू के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में जत्थेदार ने मेड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी रीलों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें चेतावनी दी, जबकि मेड संधू ने खुद में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा शेयर कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। वायरल बातचीत के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। निहंग जत्थेदार आर्टिस्ट मेड संधू को गे जैसे पहनावे से दूरी बनाने को कहते हैं। वो कहते हैं कि कई युवा उन्हें फॉलो करते हैं। इससे वो भी गे बनने की चाह रखने लगते हैं। निहंग और जत्थेदार में काफी देर बहस होती है। आइए पढ़ते हैं दोनों की बातचीत… अब पढ़िए मेड संधू-मनप्रीत खालसा में क्या बातचीत हुई… मनप्रीत खालसा-हल्लो, ये मेड का नंबर है।
मेड संधू-हांजी। मनप्रीत खालसा-मेड क्या हाल है, तेरे को संधू नहीं कहना मैंने, भाई मनप्रीत सिंह खालसा बोल रहा हूं। फोन नहीं उठा रहे तुम कल भी काल किया था।
मेड संधू-पता नहीं, मेरे को कल कोई फोन नहीं आया। मनप्रीत खालसा-मैंने तुम्हारी बाइट सुनी हैं, जिसमें तुमने कहा है कि मैंने अपने आप में सुधार कर लिया है। ये अच्छी बात है। मुझे एक-दो लोगों के कमेंट भी आए कि संधू के घर पर भी किन्नर पैदा हो सकते है। मैंने भी कहा कि किन्नर लोग पैदा हो सकते हैं, लेकिन यदि हम अच्छे भले लड़के हैं और ट्रांसजेंडर होकर इस तरह करें तो ये गलत है। तुम्हें देखकर कई लड़के गे (किन्नर) बन रहे है। मेड संधू- देखो, मेरे में जो गलतियां थी मैंने खुद को चेंज कर लिया है। खुद को बहुत सुधार लिया है, लेकिन कुछ लोग मुझे लेकर फालतू की कंट्रोवर्सी कर रहे हैं। मनप्रीत खालसा-आप एक अपनी वीडियो बाइट दें, जिसमें कह दे कि मैंने खुद में सुधार ला दिया है। मैं गलत कपड़े पहन कर रील नहीं बनाऊंगा। चाहे तुम हमें मिल लो।
मेड संधू-मैं अभी यहां नहीं हूं, मैं मुंबई हूं यहां मेकअप क्लास लगा रहा हूं। मनप्रीत खालसा-कोई बात नहीं मैं मुंबईं जहाज पर आ जाता हूं।
मेड संधू-कोई बात नहीं जब मैं आया तो कॉल कर दूंगा, आप अपने नंबर से मुझे हाय भेज दे। मनप्रीत खालसा-संधू जिम्मीदार भाईचारे का गोत है।
मेड संधू- वो मेरा गोत है उसे तो मैं बदल नहीं सकता। मैंने अपने शोंक से नहीं लगाया। काफी हीरो-हिरोइन ऐसे है जिन्होंने छोटे नाम रखे है। मैंने मधूसुदन संधू से मेड संधू अपना नाम रखा है। मनप्रीत खालसा-हमें तुम्हारे संधू लिखने से कोई दिक्कत नहीं है। जब कोई सिंह या कौर लगाकर ऐसे काम करेगा तो अच्छा नहीं लगता।
मेड संधू-मैंने अपने नाम में सिंह या कौर शब्द नहीं लगाया है। मनप्रीत खालसा-मैं तुम्हें नहीं कह रहा, मैं सिर्फ बात कर रहा हूं कि यदि कोई ऐसे करता है तो ठीक नहीं। तुम्हारी बहुत सी वीडियो काफी वायरल हुई है।
मेड संधू-मेरी ऐसे कौन सी वीडियो वायरल हुई है, मुझे लोगों ने ज्यादा हाईलाइट करके वायरल कर दिया है। मनप्रीत खालसा-तुम्हारी जो वीडियो मैंने सोशल मीडिया पर देखी है तुम सारे एक्शन लड़कियों वाले करते हो।
मेड संधू-अब मुझे वो परमात्मा ने जैसा बनाया है। उसमें मैं क्या कर सकता हूं। मनप्रीत खालसा-परमात्मा ने बनाया वाली यदि बात है तो हो तो तुम लड़के ही।
मेड संधू-मुझे जो मेरी जिन चीजों से लगता था कि जैसे कपड़े या अन्य उसे मैंने चेंज कर दिया है। अमृतसर में एक गे रैली होनी थी सबसे पहले मैंने ही बाइट दी थी कि ये रैली यहां नहीं होनी चाहिए। उस समय भी मुझे नेगेटिव दिखाया गया था। मनप्रीत खालसा-हमें तुम्हारे संधू गोत से फिर कोई मतलब नहीं। तुम्हारे से कोई दुश्मनी नहीं। हम चाहते है कि तुम हमें एक बाइट दे दो और कि भाई मनप्रीत सिंह या अन्य किसी भी जत्थेबंदी का नाम लेकर कि पंजाब में लचरता को खत्म करने के लिए जो कदम उठाया है मैं उनका साथ दूंगा या दूंगी जो भी तुम हो। मेड संधू-मैं करता ही कहता हूं। मुझे पता है आप मेरी रिकार्डिंग भी कर रहे है। मनप्रीत खालसा-आप यही समझो की लाइव चल रहा है। मेरा निवेदन आप समझो। आप बाइट में कहे कि मेरी पुरानी वीडियो भी यदि कोई सोशल मीडिया पर नई बनाकर डालेगा तो मैं उस पर कार्रवाई करुंगा। मेरे से जो पहले वीडियो बनी है अब मैं अपने में चेंज लेकर आउंगा ताकि पंजाब की संस्कृति पर बुरा असर ना पड़े।
मेड संधू-हांजी, मैंने कभी कोई ऐसी वीडियो डाली ही नहीं कि किसी से कहूं कि तुम ऐसा कोई काम करो। निहंग जत्थे और भाभी चुम्मेवाली के बीच भी हुई थी बहस…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles