spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Nuh HTET Exam 2026 | Pabandi Imposed, Shops Closed Near Exam Centers


नूंह जिला उपायुक्त अखिल पिलानी

नूंह में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट अखिल पिलानी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी कि

.

ये प्रतिबंध 4 और 5 जुलाई को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में लागू रहेंगे। इस दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही, भीड़ जुटाने और फोटोस्टेट व फोटोकॉपी मशीनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हालांकि, ये प्रतिबंध परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, कार्यपालक दंडाधिकारियों, परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा अधिकृत व्यक्तियों पर लागू नहीं होंगे।

नूंह में बनाए गए परीक्षा केंद्र

जिला प्रशासन के अनुसार, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा द्वारा आयोजित एचटेट-2026 के लिए नूंह जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह, राजकीय पॉलिटेक्निक मालब, हिंदू विद्या निकेतन स्कूल, प्रयास इंटरनेशनल स्कूल (मेडिकल कॉलेज परिसर), मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला, यासीन मेव डिग्री कॉलेज, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, तथा मारिया मंजिल स्कूल, तावड़ू रोड शामिल हैं।

परीक्षा देते अभ्यर्थी, प्रतीकात्मक फोटो।

परीक्षा देते अभ्यर्थी, प्रतीकात्मक फोटो।

आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 4 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी। वहीं, 5 जुलाई को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 और सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि धारा-163 के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles