![]()
सोनीपत में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर वापसी के दौरान उसकी चलती हुई कार में पंचर होने के बाद वह अनियंत्रित हो गई और इसके बाद कार बस क्यू शेल्टर से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। 8 महीने पहले बड़े भाई की भी सड़क एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। टायर पंचर होने से हुआ हादसा मुरथल क्षेत्र के गांव जैनपुर-टिकोला निवासी कृष्ण त्यागी ने बताया कि उनका 34 वर्षीय बेटा नितिन त्यागी किसी काम से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव भीगान टोल प्लाजा से पहले उसकी ब्रेजा कार के पिछले पहिए का टायर अचानक पंचर हो गया। टायर पंचर होने के कारण नितिन का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बस क्यू शेल्टर से जा टकराई। मौके पर ही हुई नितिन की मौत
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने बताया कि नितिन शादीशुदा था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 8 महीने पहले बड़े भाई की भी सड़क हादसे में गई थी जान परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा हादसा है। परिजनों के अनुसार, करीब 8 महीने पहले नितिन के बड़े भाई की भी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लगातार दो भाइयों की सड़क हादसों में मौत से परिवार गहरे सदमे में है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव जैनपुर-टिकोला में शोक की लहर है।
Source link
सोनीपत में युवक की सड़क एक्सीडेंट में मौत:पंचर होने से बस क्यू शेल्टर से टकराई कार; 8 महीने पहले भाई की गई थी जान







