spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में व्यक्ति से 5 करोड़ ठगे:बाबा ने पैसे कई गुना बढ़ाने का दिया झांसा, हिपनोटाइज करके गहने व कैश लिए




भिवानी के एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पैसे कई गुना करने के नाम पर गहने व कैस ठग लिए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। भिवानी के चिड़ियाघर रोड पंचायत पोकेट निवासी बलवान सिंह ने एसपी को शिकायत दी। जिसमें बताया कि बिहार के रहने वाले शत्रुघन से बिजनेस के सिलिसले से जून 2025 में मिला। इसके बाद उस व्यक्ति का उसके घर पर आना-जाना शुरू हुआ। बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद सितंबर 2025 में शत्रुघन ने राजस्थान के ध्यान योग केंद्र के आनंद स्वामी के बारे में बताया और कहा कि वह बाबा अपनी शक्ति से रुपयों को कई गुना कर देता है। इसके बाद उससे मिलकर किस्मत अजमाने की सलाह दी। इसके बाद मिलने की हामी भर दी और शत्रुघन ने उसे एक व्यक्ति से मिलवाया। जो बाबा से मिलवाएगा। 30 सितंबर 2025 को देहरादून में बताए गए पते पर गया और मुलाकात करीब पांच दिन बात हुई। इस मुलाकात के बाद उक्त बाबा ने कहा कि सात साल पहले मेरे पास आना था, इसके बाद अपने झांसे में लेने के लिए वीडिया व दस्तावेज दिखाए। हिपनोटाइज किया उसने दावा किया कि बड़े अफसर व मंत्री उनकी मदद लेते हैं। इसके बाद उसे हिपनोटाइज करके उसे उक्त बाबा ने अपने हाथों से 500-500 रुपए के नोट निकालकर दिखाए, जो करीब 2 लाख के आसपास थे। उनमें से एक नोट उठाने के लिए बोला। इसके बाद आरोपी ने अपने झांसे में लेकर कहा कि एक हवन करवाना पड़ेगा। जिस पर लगभग पांच करोड़ खर्च आएगा क्योंकि हवन सामग्री विदेश से मंगवानी है। हवन होने के बाद शक्ति द्वारा करीब 4700 करोड़ आएंगे। 5 करोड़ ठगे
इसके बाद आरोपी बाबा ने हिपनोटाइज किया। इसके कारण हवन के लिए 1 करोड़ 49 लाख रुपए, 2 किलो सोने के आभूषण व 15 किलो चांदी के आभूषण उस बाबा को दिए। इसके बाद 12 लाख रुपए 19 दिसंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन ट्रासंफर किए। 22 दिसंबर 2025 को 6 लाख रुपए ऑनलाइन डाले। वहीं 25 लाख रुपए नकद व एक किलो सोने के गहने भिवानी घर आने के बाद दिए। वहीं असामाजिक तत्वों ने धर्म परिवर्तन की धमकी भी दी। आरोपियों ने उसको हिपनोटाइज करके 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। 23 अप्रैल को को आरोपियों से फोन पर अंतिम बार हुई। इधर, मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles