spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में अकाउंटेंट के घर का ताला तोड़कर चोरी:अलमारी खंगाल ले गए चोर: कैश समेत सोने-चांदी के लाखों के गहने चोरी




पंचकूला के सेक्टर-26 में किराए के मकान को निशाना बनाकर चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब मकान में रहने वाला अकाउंटेंट अपने पैतृक घर गया हुआ था। लौटने पर मकान के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली के जीरकपुर स्थित एक टायर कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत कौशल धीमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अप्रैल 2026 से सेक्टर-26 स्थित मकान नंबर 949 में किराए पर रह रहा है। कुछ दिन पहले वह अपने पैतृक गांव पांवटा साहिब (जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो मकान के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे।
ये सामान हुआ चोरी
घर के अंदर पहुंचने पर अलमारियां खुली हुई थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर से 18 हजार रुपए की नकदी, एक सोने की अंगूठी, दो सोने की बालियां, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की चेन, एक जोड़ी बिछुए, करीब 30 ग्राम वजन के चार चांदी के सिक्के, चांदी का कड़ा, पायल और पाजेब चोरी कर ले गए। फोरेंसिक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-25 पुलिस चौकी ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में चोरी की पुष्टि होने पर चंडीमंदिर थाना में धारा 305 और 331(4) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चोरी किए गए जेवरों और नकदी के संबंध में सुराग जुटाने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में पूर्व में सक्रिय रहे चोरी के गिरोहों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles