spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में एक्टिव हुआ दक्षिण-पश्चिमी मानसून:5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन मानसूनी हवाएं और असर दिखाएंगी




हरियाणा में मानसूनी हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में प्री-मानसूनी सिस्टम पूरी तरह एक्टिव हो गया है। आने वाले 48 घंटों में मानसून हरियाणा में एंट्री लेगा। अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। यह कुछ घंटों में पूरे राज्य को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने आज से 6 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पंचकूला और चंडीगढ़ के आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश का अनुमान है। कहां कितनी होगी बारिश? उत्तर और पूर्वी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र के क्षेत्रों के अधिकांश स्थानों पर 75-100% तक बारिश के चांस हैं। यहां भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अनेक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बादलवाई व छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम को चेताया है। जानिए, प्री-मानसून के एक्टिव होने से क्या रहा… अधिकतम तापमान में भारी गिरावट, हीटवेव से मिली निजात
हरियाणा में प्री मानसून एक्टिव होने और बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका पारा आज लुढ़क कर 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट गया। रोहतक और यमुनानगर जैसे जिलों में तड़के हुई हल्की बारिश और दिनभर चली ठंडी हवाओं ने चिलचिलाती धूप और लू के असर को पूरी तरह खत्म कर दिया। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब, रातें हुईं ठंडी
दिनभर छाए बादलों और ठंडी हवाओं के असर से हरियाणा में बीती रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के बेहद करीब है। यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री और रोहतक में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बादलों की ओट के कारण रात के समय उमस जरूर महसूस हुई, लेकिन ठंडी बौछारों ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles