Related Posts

पानीपत में चाचा की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार:भतीजा बोला- डायल-112 पर शिकायत की रंजिश, पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया




पानीपत जिले के अंतर्गत आने वाले थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र के गांव खोतपुरा (डेरा मन्चुरी) में चाचा के मर्डर के मामले में भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करेगी और वारदात के समय उसके द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े और अन्य सबूत बरामद करने का प्रयास करेगी। डायल 112 पर शिकायत करने की थी खुन्नस पूछताछ में आरोपी अभिषेक उर्फ बंदर ने बताया कि मृतक सुशील रिश्ते में उसका सगा चाचा लगता था। कुछ समय पहले उसका अपने चाचा सुशील के साथ किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत सुशील ने पुलिस की डायल-112 गाड़ी पर कर दी थी। पुलिस शिकायत होने के बाद से ही अभिषेक अपने चाचा से बुरी तरह खुन्नस खाए हुआ था और मन ही मन बदला लेने की रंजिश पाले बैठा था। पत्नी ने दर्ज कराया था हत्या का केस, एफएसएल टीम ने जुटाए थे सबूत मृतक सुशील की पत्नी कविता ने थाना सेक्टर 13-17 में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। कविता ने पुलिस को बताया था कि उसका पति गली से होकर घर लौट रहा था, तभी आरोपी अभिषेक उर्फ बंदर ने रंजिश के तहत उन पर हमला कर दिया और ओखल से मार-मारकर उनकी जान ले ली।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें