Top 5 This Week

Related Posts

रोहतक में सरपंच व बीएलओ पर हमले का मामला:सिविल अस्पताल में भर्ती हुए घायल, एडीसी को दी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस




रोहतक के गांव शिमली में कुछ दबंग लोगों ने पंचायती प्लाट के लिए निर्धारित की गई जमीन का निरीक्षण करने गई सरपंच व प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुई सरपंच मोनिका व उनके पति बीएलओ धर्मेंद्र के अलावा दो-तीन अन्य लोगों को चोट लगी, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरपंच की तरफ से आरोपियों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी गई है। सरपंच मोनिका ने बताया कि 2009 में 100 प्लाट ओबीसी व एससी वर्ग को आवंटित किए गए थे, लेकिन उन पर आज तक कब्जा नहीं मिला। पहले जहां प्लाट निर्धारित किए थे, वहां लाभार्थियों ने पूर्व सरपंच को लिखकर दिया कि 10 फुट का भरत करवाने में वह सक्षम नहीं है, इसलिए दूसरी जगह प्लाट दिए जाए। सरपंच मोनिका ने बताया कि पंचायत की तरफ से अब लाभार्थियों के लिए गांव की दूसरी तरफ प्लाट काटने के लिए जमीन निर्धारित की गई थी, जहां उनके साथ पंचायत विभाग से एससीपीओ अशोक व ग्राम सचिव रीतू गई थी, जिनके ऊपर कुछ दबंग लोगों ने लाठी डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे उनके पति धर्मेंद्र ने जब विरोध किया तो उनके ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया। प्लाट काटने नहीं दे रहे आरोपी
सरपंच मोनिका ने बताया कि आरोपी पंचायती जमीन पर लाभार्थियों के लिए निर्धारित प्लाट नहीं काटने दे रहे। प्रशासनिक अधिकारी जब मौके का निरीक्षण करने गए तो उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसके कारण वह घायल हो गई। वहीं, कुछ लोगों को चोट भी आई है। सरपंच के साथ आरोपी कर रहे थे बदसलूकी
धर्मेंद्र ने बताया कि गांव शिमली में ही उसकी बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगी हुई है। 1 जून को वह ड्यूटी के दौरान ही जब फार्म लेने जा रहा था तो रास्ते में देखा कि कुछ लोग उसकी पत्नी सरपंच मोनिका के साथ बदसलूकी कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौच शुरू कर दी। धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपियों की तरफ से अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उनके सिर व गर्दन में चोट आई, जिसके कारण वह सही से काम नहीं कर पा रहे। एसआईआर का काम चल रहा है और ऑन ड्यूटी उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत एडीसी को भी की गई है। एसआईआर का काम हुआ प्रभावित
धर्मेंद्र ने बताया कि एसआईआर का काम चल रहा है, लेकिन सिर में चोट लगने के कारण वह काम नहीं कर पा रहा। कल तबीयत ज्यादा खराब हो गई और कई बार उल्टियां भी हुई। चोट के कारण उससे धुंधलापन भी हो रहा है, जिसके कारण सरकारी काम प्रभावित हो रहा है। हमले को लेकर एडीसी व शिवाजी कॉलोनी थाने में भी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले में कर रही जांच
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि गांव शिमली की सरपंच की तरफ से कुछ लोगों द्वारा हमला करने की शिकायत दी हुई है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक वीडियो भी उन्हें मिली है, जिसके आधार पर आरोपियों को जल्द काबू कर पूछताछ की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles