Related Posts

पूर्व बिजली मंत्री का सिरसा के बाद हिसार-फतेहाबाद का दौरा:कहा-वर्करों से फीडबैक ले रहे, भविष्य की रणनीति एक पार्टी में जाने की तैयारी


पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह डबवाली कार्यक्रम में संबोधित करते हुए। साथ में बेटा व पोता सूर्य प्रकाश

हरियाणा के पूर्व बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला सिरसा जिले के बाद अब हिसार और फतेहाबाद का दौरा रहेगा। हिसार के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब ये कार्यक्रम हिसार में 7 जुलाई को होगा। वरना 4 तारीख को फतेहाबाद रैली के बाद 5 को हिसार में होन

.

पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने अगले साल बड़ी रैली कर राष्ट्रीय पार्टी में जाने के संकेत दिए हैं। इससे पहले प्रदेशभर में रैली करेंगे और वर्करों से मीटिंग कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। एक तरह से वर्करों की नब्ज टटोल कर जानेंगे कि किस पार्टी में जाना चाहिए। इस रैली की शुरूआत भी सिरसा से की थी और अब दूसरी बार डबवाली में रैली कर वर्करों से मीटिंग की है।

अब पूर्व मंत्री रणजीत सिंह अपने पोते सूर्य प्रकाश को आगे बढ़ाना चाहते हैं और बेटे गगनदीप की राजनीति से दूरी रही है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी पोते सूर्य प्रकाश की एक्टिविटी अधिक थी और हर रैली व कार्यक्रम में उनका पोते अक्सर साथ देखने को मिलता है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी में ही विलय होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला भी इन दिनों फतेहाबाद में एक्टिव है और दो दिन पहले कार्यक्रम किया है।

हिसार रैली कार्यक्रम को लेकर पोस्ट कर दी गई जानकारी

रानिया से निर्दलीय जीतकर खट्‌टर सरकार में बने थे मंत्री

जानकारी के अनुसार, रणजीत सिंह पहले साल 2019 से 2024 में बीजेपी सरकार में बिजली एवं जेल मंत्री रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2019 में सिरसा जिले की रानिया सीट से निर्दलीय जीतने के बाद मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। बीतें लोकसभा चुनाव में हिसार सीट से बीजेपी ज्वॉइन कर बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था, परंतु उसमें हार गए।

जब विधानसभा चुनाव हुए तो बीजेपी से टिकट नहीं मिली तो पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस बार इनेलो से अर्जुन चौटाला जीतकर विधायक चुने गए। तब से पूर्व मंत्री रणजीत सिंह आगे की रणनीति की तैयारी में जुट गए हैं।

डबवाली रैली में मंच पर अपने दादा पूर्व मंत्री रणजीत सिंह के साथ सूर्य प्रकाश

डबवाली में दिया था बयान-क्षेत्रीय पार्टियों का भविष्य नहीं

डबवाली रैली कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने बयान दिया था कि अब क्षेत्रीय पार्टियों का कोई भविष्य नहीं है। चाहे वह पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी हो या अरविंद केजरीवाल की। दिल्ली व बंगाल के हाल सबके सामने हैं। इसलिए क्षेत्रीय पार्टी में जाने का औचित्य नहीं है। अब कांग्रेस या बीजेपी दो ही राष्ट्रीय पार्टी हैं। इन्हीं में से किसी एक में जाने की तैयारी है। इसे लेकर कांग्रेस की ओर से कोई संकेत हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें