समालखा के अस्पताल पहुंची पुलिस।
पानीपत जिले में समालखा खंड के गांव भोड़वाल माजरी में धान रोपाई के दौरान खेत में करंट आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य मजदूर झुलस हो गए, जिन्हें समालखा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के गांव प
.
मृतक की पहचान मनोज कामत (36) के रूप में हुई है, जबकि झुलसे लोगों में मुलायम और परमीत हैं। झुलसे लोगों ने बताया कि वे पंद्रह-बीस दिन पहले धान रोपाई के लिए अपने साथियों के साथ बिहार से भोड़वाल माजरी आए थे। वे वर्षों से धान की रोपाई और कटाई के मौसम में यहां काम करने आते हैं और गांव के सुशील के खेत में रहते हैं।
अस्पताल में मौजूद झुलसे लोगों के परिजन।
खेत में भरे पानी में फैला करंट
वीरवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दस मजदूर किसान ईश्वर के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। खेत में लगे 11 हजार केवीए की बिजली लाइन के एक खंभे पर डिस्क पंक्चर होने से धमाका हुआ और फ्लैश हुआ। खंभे के माध्यम से बिजली का करंट खेत के पानी में फैल गया।
मृतक मनोज कामत खंभे के पास काम कर रहा था, जिससे उसे तुरंत करंट लग गया और उसकी जान चली गई। मनोज के आसपास होने के कारण मुलायम और परमीत भी घायल हो गए। खेत में काम कर रहे सात अन्य मजदूर भी पानी में गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान बिजली लाइन ट्रिप हो गई, जिससे उनकी जान बच गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मनोज कामत अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में तीन लड़कियां और एक लड़का है। स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
