Related Posts

3 दिन के रिमांड पर प्रदूषण विभाग अकाउंट ऑफिसर:HSPCB फंड स्कैम, CBI का दावा- इन्हीं के साइन से खुला बैंक खाता




हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के बहुचर्चित फंड घोटाले में सीबीआई ने हरियाणा चुनाव आयोग में तैनात चीफ अकाउंट्स ऑफिसर प्रवीन कुमार को कोर्च में पेश कर 4 दिन पुलिस रिमांड की मांग की। पंचकूला की विशेष कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड मंजूर किया है। CBI ने कोर्ट में दायर आवेदन में दावा किया है कि प्रवीन कुमार की भूमिका सरकारी धन को नियमों के विपरीत निवेश कराने, गुप्त बैंक खाता खुलवाने और शेल कंपनियों तक राशि पहुंचाने की साजिश में सामने आई है।
सीबीआई के अनुसार, प्रवीन कुमार HSPCB में सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे। उनके कार्यकाल के दौरान IDFC फर्स्ट बैंक, सेक्टर-32 में खोले गए खाते से 169 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, जिसमें से करीब 110 करोड़ रुपए की फर्जी निकासी उनके कार्यकाल में हुई। पूछताछ के लिए बुलाया, फिर किया गिरफ्तार सीबीआई के अनुसार, प्रवीन कुमार को 2 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराई गई और अगले दिन दोबारा मेडिकल कराया गया। आरोपी के खिलाफ CBI का खुलासा… जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप जांच एजेंसी ने आवेदन में कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी सहयोग नहीं कर रहा, संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा और यदि पुलिस हिरासत नहीं मिली, तो साक्ष्यों एवं गवाहों को प्रभावित करने की आशंका है। इसी आधार पर अदालत से चार दिन की पुलिस रिमांड देने का अनुरोध किया गया है, जो कि बाद में कोर्ट ने 3 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें