Related Posts

फतेहाबाद पुलिस ने पंजाब से पकड़ा हेरोइन सप्लायर:271 ग्राम के साथ पकड़े युवक ने किया था खुलासा; ANC टीम ने किया काबू




फतेहाबाद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 271 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में पंजाब निवासी मेन सप्लायर को पकड़ा है। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला तरनतारन के गांव बरवाला निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपियों को एएनसी सेल पहले ही काबू कर चुकी है।
एएनसी सेल प्रभारी साधुराम ने बताया कि इसी साल 15 मार्च को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भूना के चंदन नगर स्थित कबीर पार्क के पास कार्रवाई करते हुए भूना के वार्ड नंबर-14 निवासी प्रदीप उर्फ देव को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 271 ग्राम हेरोइन तथा नशा तोलने में प्रयुक्त होने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। 15 मार्च को दर्ज किया गया था केस इस संबंध में भूना थाने में 15 मार्च को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 27ए, 61 एवं 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान प्रदीप उर्फ देव ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन उसे पंजाब के जिला तरनतारन के गांव बरवाला निवासी मनजीत सिंह ने बिक्री के लिए उपलब्ध कराई थी। नशा तस्करी के नेटवर्क की हो रही पड़ताल साधुराम ने बताया कि इस खुलासे के आधार पर कार्रवाई करते हुए एएनसी सेल फतेहाबाद ने मुख्य सप्लायर मनजीत सिंह को काबू कर लिया। मामले की जांच अभी जारी है तथा नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें