हरियाणा के पानीपत जिले में एक पेट्रोल पंप पर सात नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश कार से पहुंचे और पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन को बंधक बना लिया। उसका आईफोन भी तोड़ डाला। इसके बाद बदमाश उसे पिस्तौल की बटों से पीटते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस में ले गए और CCTV कैमरों के रुख बदलकर गल्ले से करीब सवा लाख रुपए की नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाशों ने पेट्रोल पंप से ही अपनी कार की टंकी को फुल किया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में दौड़ भी लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। पेट्रोल पंप पर डकैती के कुछ PHOTOS… सफेद स्विफ्ट कार में आए नकाबपोश बदमाश थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बबैल निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब 4-5 साल से गांव के ही राकेश के पेट्रोल पंप (शिव फ्यूल) पर बतौर सेल्समैन काम करता है। शुक्रवार, 3 जुलाई की रात करीब 12:10 बजे नरेश पंप के ऑफिस में रखी चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान पंप पर एक सफेद स्विफ्ट कार आकर रुकी। नरेश गाड़ी में तेल डालने के लिए जैसे ही ऑफिस से बाहर निकला, कार से मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे हुए करीब 6-7 अज्ञात लड़के नीचे उतरे। पिस्तौल की बट से सिर पर किए वार, आईफोन भी तोड़ा नरेश के मुताबिक, नीचे उतरते ही तीन बदमाशों ने उसे दबोच लिय। इसके बाद बदमाश उसे ऑफिस के अंदर ले गए। दो बदमाशों ने अपने हाथों में लिए देशी पिस्तौल की बट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसका सिर फट गया और काफी चोटें आईं। एक बदमाश ने उसकी जेब से उसका आईफोन-15 निकाला और उसे जमीन पर दे मारा। इससे मोबाइल पूरी तरह टूट गया। खुद ही चलाई मशीन और टंकी की फुल, कैमरों की दिशा बदली नरेश के मुताबिक, कैश लूट के बाद एक बदमाश ने कार को घुमाकर खुद ही तेल की मशीन चालू की और अपनी स्विफ्ट कार की टंकी तेल से फुल कर ली। इसी दौरान दो बदमाशों ने पंप पर लगे CCTV कैमरों के रुख को ऊपर-नीचे बदल दिया। बदमाशों ने ऑफिस में लगी LED टीवी की स्क्रीन को भी तोड़ डाला। इसके बाद सभी बदमाश कार में सवार होकर गांव राजाखेड़ी की तरफ भाग निकले।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
