जींद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ नरवाना ने सुंदरपुरा रोड से अंशुल उर्फ गोल्डी नामक एक आरोपी को 9.82 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशन में सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी सुंदरपुरा रोड स्थित रजवाहा पुलिया के पास हेरोइन की सप्लाई करने वाला है। तलाशी में बरामद हुई हेरोइन सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रोशन लाल के नेतृत्व में टीम मेला मंडी गेट पर गश्त कर रही थी। सूचना मिलते ही टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी अंशुल उर्फ गोल्डी की पैंट की जेब से 9.82 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशे की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों का पता लगाया जा सके।
Source link
जींद में नशा तस्कर अरेस्ट:हेरोइन बरामद, रजवाहे की पुलिया पर ग्राहक के इंतजार में खड़ा, सीआईए नरवाना ने की कार्रवाई
