Related Posts

फतेहाबाद में शराब ठेके पर हथियारबंद बदमाशों का हमला:फायरिंग कर हजारों रुपए लूट ले गए; सेल्जमैन की कलाई भी काटी




फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर गुरुवार देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। इस दौरान फायरिंग, मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना में ठेके पर मौजूद सेल्जमैन और उसका भाई घायल हो गए। सेल्जमैन की कलाई गंडासे के वार से गंभीर रूप से कट गई। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पाकर सदर थाना रतिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों ने ढके हुए थे चेहरे पुलिस को दी शिकायत में गांव कुला निवासी मुकेश ने बताया कि वह अपने भाई रणजीत सिंह से मिलने गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर गया था। रात करीब 9 बजे तीन युवक ठेके पर पहुंचे। उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। आरोप है कि एक युवक के हाथ में देसी पिस्तौल थी, दूसरे के पास गंडासा और तीसरे के हाथ में तलवार थी। इन बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन ठेके का दरवाजा खोला और अंदर घुस गए। शिकायत के अनुसार, एक आरोपी ने देसी पिस्तौल से दो फायर किए। दूसरे आरोपी ने गंडासे से लगातार 5-6 वार किए, जिससे रणजीत सिंह के दाहिने हाथ की कलाई कट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव के दौरान मुकेश को भी चोटें आई। वारदात के बाद आरोपी ठेके के गल्ले से करीब 30 से 40 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल रतिया ले गए। रणजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। आरोपियों पर केस दर्ज रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई है। उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें