सोनीपत| ग्राम जाजी के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक धन से किए गए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग के रिकॉर्ड में वीडब्ल्यूएल योजना के तहत लगभग 1000 पौधे लगाए जाने और 63 प्रतिशत पौधों के जीवित होने का उल्लेख है, जबकि मौके पर अधिकांश पौधे दिखाई नहीं देते। उन्होंने आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी समय पर न मिलने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने संयुक्त भौतिक सत्यापन, स्वतंत्र जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
Source link
जाजी गांव में पौधरोपण कार्यों की जांच की मांग
