हांसी के चैनत गांव में धरना मामले में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला मीडिया को बयान देते हुए।
हांसी जिले के गांव चैनत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री को घेरा है। इस दौरान अभय ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जो जिद पकड़ी हुई है, उसे छोड़कर गांव को पानी दे। बीजेपी सरकार इस पर रा
.
जब सरकार ने ये फैसला कर ही लिया था कि उस लाइन से पानी नहीं देना है तो क्यों टी लगवाई गई। उसके बाद टी को क्यों उखाड़ा गया, जिन्होंने टी को उखाड़ा उनके नाम उजागर क्यों नहीं किए गए। गांव के 1500 लोगों के खिलाफ पर्चे क्यों दर्ज किए गए। सबसे बड़ी बात चैनत गांव की 11 सदस्यीय कमेटी को चंडीगढ़ क्यों बुलाया गया।
हांसी भाखड़ा पाइप लाइन में टी लगाने पर विवाद, जेसीबी से हटवाते हुए (फाइल फोटो)।
‘खट्टर के आदेश पर टी उखाड़ी गई’
अभय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा, सच्चाई है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर ही टी लगाई गई थी और मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर टी उखाड़ी गई है। ये सरकार डमी है और ये मुख्यमंत्री कोई अपना फैसला नहीं ले सकता। अगर कोई फैसला ले ले तो ऊपर से आदेश आते हैं और मुख्यमंत्री को अपने बदलने पड़ते हैं।
आज इसी वजह है कि प्रदेश में अफसरशाही बेहद हावी हो चुकी है। उनको पता है कि तुम फैसले बदलवा सकते हो। वहीं, इस मामले में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि सरकार और प्रशासन मामले को सुलझाने में लगे हैं। बातचीत चल रही है।
चैनत में कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे, ये गंदी राजनीति
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी हर साल 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस को मनाते हैं। इसके लिए 5 जुलाई को 2 बजे हिसार में राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। उससे पहले 12 बजे चैनत गांव के लोगों के बुलावे पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाएंगे और गांव वालों को बता कर आएंगे कि बीजेपी इस पर गंदी राजनीति कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश भर के लोगों से वहां पहुंचने का भी आह्वान किया।
इसे लेकर सिरसा और हिसार के इनेलो नेता व वर्कर तैयारी में जुटे हैं और 5 तारीख को चैनत के लिए कूच करेंगे।
