रेवाड़ी जिले के कसौला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा मिक्सिंग प्लांट पर काम करने वाली एक महिला श्रमिक से गाली- गलौज करने और थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार को हुई और इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी महिला के साथ पहले उसके किराए के कमरे में झगड़ा करता बाहर आता है। इसके बाद कमरे के बाहर युवक महिला के पास आता है, उसे अपशब्द कहता है और फिर थप्पड़ मार देता है। यहां देखें फोटो… एक व्यक्ति करता है रोकने का प्रयास एक अन्य व्यक्ति युवक को रोकने का प्रयास करता है, लेकिन वह दोबारा लौटकर महिला को थप्पड़ मारता है और उसके साथ गाली- गलौज करने लगता है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति उसको पकड़कर बाहर ले जाता है। बताया जा रहा है कि महिला श्रमिक उसी के मिक्सिंग प्लांट में कार्यरत है, जहां आरोपी युवक मिक्सिंग प्लांट चलाता है। पूरी घटना प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कसौला थाना के गढ़ी बोलनी चौकी के जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि वीडियो में घटना स्पष्ट रूप से दर्ज है। हालांकि महिला श्रमिक की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Source link
