Related Posts

फरीदाबाद नेहा मर्डर केस में आरोपी पति अरेस्ट:वृंदावन से पकड़कर लाई पुलिस, बाल्टी में सिर डूबो कर मारा, दंपती में रहता था मनमुटाव




फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने सात दिन बाद वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी अमित को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बता दें कि, 25 जून 2026 को पंचशील कॉलोनी में रहने वाली 25 वर्षीय नेहा की मौत हो गई थी। नेहा अपने पति अमित के साथ करीब दो महीने पहले ही नए घर में रहने आई थी। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन नेहा अपने पति अमित से काम पर जाने के लिए कह रही थी, क्योंकि वह पिछले पांच दिनों से छुट्टी लेकर घर पर ही बैठा हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोया, दम घुटने से हुई मौत : परिजन परिजनों का आरोप है कि गुस्से में अमित ने नेहा का सिर कई बार पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उस समय नेहा छह माह की गर्भवती थी। घटना के बाद अमित मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि उसने अपने चाचा को फोन कर कहा कि झगड़े के दौरान नेहा की मौत हो गई है और अब आगे जो करना है, वह देख लें। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। जब मृतका के जीजा दिलीप मौके पर पहुंचे तो उन्होंने नेहा को बाथरूम में मृत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। पति-पत्नी में पहले से चल रहा था मनमुटाव : पुलिस वहीं, पुलिस जांच में एक अलग पहलू भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अमित और नेहा के बीच पहले से मनमुटाव चल रहा था। नेहा अक्सर दिल्ली के अशोक विहार में रहने वाली अपनी बहन के घर मिलने जाती थी और कई-कई दिन वहीं रुक जाती थी। अमित को यह बात पसंद नहीं थी और वह उसे वहां जाने से मना करता था। पुलिस का कहना है कि 25 जून को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि गुस्से में अमित ने पहले नेहा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में घटना को हादसा दिखाने के लिए उसका सिर बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया। पुलिस फिलहाल दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 1 जुलाई को आरोपी अमित को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां उससे वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता विजय प्रसाद, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार), की शिकायत पर 26 जून को थाना पल्ला में अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर मामले के सभी तथ्यों की जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें