Related Posts

हांसी में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा:लाल सड़क पर लगाया जाम, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी




हरियाणा के हांसी में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने लाल सड़क पर जाम लगा दिया। पूर्व पार्षद एवं मौजूदा पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्डवासी सड़क पर उतरे और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अजय सैनी ने बताया कि वार्ड में बिजली आपूर्ति सुबह करीब 3 बजे से गुल थी। कई घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल नहीं हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या के समाधान के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। लोगों ने प्रशान को दी चेतावनी जिसके बाद वार्डवासी सड़क पर उतर आए और लाल सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान नहीं करते, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। हालांकि, बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें