Related Posts

भिवानी SDM ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की मीटिंग:एसआईआर कार्य की प्रगति का जायजा लिया, बीएलए-2 नियुक्त करने के दिए निर्देश




भिवानी लघु सचिवालय में भिवानी विधानसभा क्षेत्र के पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति का जायजा लेना और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। एसडीएम महेश कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) नियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बीएलए-2 की नियुक्ति से बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग मिलेगा। यह सहयोग पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करने और अन्य संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायक होगा। एसडीएम ने राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके। घर घर जाकर फार्म एकत्रित करेंगे बीएलओ एसडीएम महेश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल की जानकारी दी। इसके अनुसार, 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन फॉर्म एकत्रित किए जाएंगे। इसी अवधि तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन भी किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। भिवानी विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। बैठक में बीजेपी पार्टी से दिनेश वर्मा, कांग्रेस से शिव कुमार, सीपीआईएम से कामरेड ओमप्रकाश, जेजेपी पार्टी से अवतार सिंह, डॉ. राकेश रोहिल्ला और कानूनगो रामफल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें