Related Posts

मोहाली SIR विवाद में आप पार्षद पर मुकदमा दर्ज:नौ नामजद व कुछ अज्ञात शामिल, BJP के डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट पर हुआ था हमला




मोहाली पुलिस ने SIR विवाद में आम आदमी पार्टी के पार्षद रविंद्र बिंद्रा और उसके साथियों सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 117(2), 126(2), 190 और 191(3) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को नामजद किया है, जबकि 2 से 3 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। अब पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह है मामला 30 जून को मोहाली के गांव कुंभड़ा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद रविंद्र बिंद्रा और बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट एवं डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद यह विवाद झगड़े में बदल गया था। इसमें हरदीप सिंह की नाक पर चोट आई थी, जबकि उसके एक साथी सन्नी की पीठ पर चोट आई थी। घटना के बाद दोनों को मोहाली के सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया था। स्टेट प्रेसिडेंट ढिल्लों ने दी थी चेतावनी घायलों का हाल जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी मोहाली के अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रशासन को कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा मोहाली डीसी और मोहाली एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर हमले करवा रही है, जो सरकार की कायराना हरकत है। आप पार्षद ने भी दिया था जवाब 2 जुलाई को आम आदमी पार्टी के पार्षद रविंद्र सिंह बिंद्रा ने भी अपना पक्ष रखते हुए अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। बिंद्रा ने दावा किया था कि घटना को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और यह आम आदमी पार्टी तथा उन्हें बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें