Related Posts

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल बनने लायक नहीं दलबीर:रोहतक में बोले आजीवन सदस्य, संस्था का विकास नहीं चाहते विरोधी गुट, जल्द होंगे चुनाव




रोहतक की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के पूर्व प्रधान आजाद अत्री ने विरोधी गुटों पर संस्था का विकास न होने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के चलते राजनीति कर रहे है। संस्था के चुनाव में हर बार रोड़ा अटकाया है, लेकिन अब सरकार के प्रयासों से जल्द संस्था के चुनाव करवाए जाएंगे। पूर्व प्रधान आजाद अत्री ने कहा कि डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल 30 जून को रिटायर हो गए और उनके स्थान पर एनसीसी अधिकारी दलबीर शर्मा प्रिंसिपल बनना चाहता है। लेकिन दलबीर शर्मा इस लायक नहीं कि वह प्रिंसिपल बन सके। पूर्व प्रधान ने दलबीर शर्मा पर सीएम के कार्यक्रम में चादर व गमले चोरी करने का आरोप भी लगाया। एनसीसी इंचार्ज रहते हुए किए गलत काम
पूर्व प्रधान आजाद अत्री ने कहा कि दलबीर शर्मा ने एनसीसी इंचार्ज रहते हुए कई घपले किए है। जिसकी शिकायत कर्नल द्वारा की गई है। बच्चों से घी मंगवाना, वर्दी व स्टार लगाने के पैसे लेने जैसे आरोप भी लगे हुए है। अगर वह गलत है तो दलबीर शर्मा उनके ऊपर केस कर सकते हैं। वोटों को काटने में रामकरण का हाथ
पूर्व प्रधान आजाद अत्री ने कहा कि पूर्व प्रधान रामकरण अत्री ने संस्था के वोटों को काटने का काम किया। लेकिन सरकार के निर्देशानुसार नई वोट बनवाने के लिए साढे चार महीने का समय दिया गया था, जिसमें 14 हजार नई वोट बनी है। 33 हजार वोट पहले से हैं, जबकि रामकरण ने 43 हजार वोटों को कटवाने का काम किया। पहले कुछ नहीं किया, अब दोबारा संस्था कब्जाने का प्रयास
पूर्व प्रधान आजाद अत्री ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए आरोप लगा रहे है। विरोधी गुट के लोग जब संस्था चला रहे थे तो कोई काम नहीं किया। अब आरोप लगाकर चाहते है कि दोबारा खुद ही संस्था के प्रधान बन जाए। पार्टीबाजी के कारण वो लोग आरोप लगा रहे हैं, जो संस्था के विरोधी हैं। 13 साल विरोधियों ने नहीं होने दिए चुनाव
पूर्व प्रधान आजाद अत्री ने कहा कि विरोधियों ने 13 साल तक संस्था के चुनाव नहीं होने दिए। 43 हजार वोटों को कटवाने का काम किया। रामकरण अत्री को लेकर कहा कि छाछ तो बोले ही, छालनी भी क्या बोले, जिसमें 70 छेद। रामकरण में तो 70 छेद है, वो किस मुंह से आरोप लगा रहे हैं। गौड़ ब्राह्मण संस्था के पास 65 एकड़ जमीन
पूर्व प्रधान आजाद अत्री ने कहा कि संस्था के पास आज 65 एकड़ जमीन है। वह संस्था को यूनिवर्सिटी बनाना चाहते है और यूनिवर्सिटी के लिए तो मात्र 20 एकड़ जगह की जरूरत है। अगर कोई मंत्री अरविंद शर्मा पर आरोप लगाता है तो वह कांग्रेसी या लोकदल वाले है। वो लोग संस्था को बर्बाद ना करें, संस्था की उन्नति में बाधा ना बने।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें