Related Posts

चौकीदारों का चंडीगढ़ मार्च नरवाना में रुका:सीएम से बैठक के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित; हिसार से हुआ था रवाना




हरियाणा ग्रामीण चौकीदार संगठन का चंडीगढ़ के लिए हिसार से रवाना किया गया पैदल मार्च शुक्रवार को नरवाना के बद्दोवाला टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। पुलिस ने यह मार्च रोका, जिसके बाद प्रशासन और संगठन के पदाधिकारियों के बीच बातचीत हुई। संगठन के प्रधान रमेश ने बताया कि यह पैदल मार्च 1 जुलाई को हिसार के क्रांतिमान पार्क से शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी लंबित मांगों को रखना और उनके समाधान की मांग करना था। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से कराई बाात बद्दोवाला टोल प्लाजा पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के निजी सहायक जसबीर नैन के माध्यम से मंत्री से फोन पर बात हुई। मंत्री बेदी ने चौकीदार संगठन को आश्वासन दिया कि सोमवार को मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पैदल मार्च स्थगित करने और वापस लौटने का फैसला किया सरकार से मिले इस आश्वासन के बाद संगठन ने फिलहाल अपना पैदल मार्च स्थगित करने और वापस लौटने का फैसला किया। प्रधान रमेश ने स्पष्ट किया कि यदि सोमवार की बैठक में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को और तेज करेगा। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। आश्वासन मिलने के बाद चौकीदारों का जत्था वापस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें