Related Posts

पानीपत शुगर मिल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:425 लोगों ने उठाया लाभ, चीफ इंजीनियर ने किया शुभारंभ




पानीपत में शुगर मिल प्रशासन ने सहकारिता सप्ताह के तहत एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। उपायुक्त एवं अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन और मिल के प्रबंध निदेशक एवं एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन के नेतृत्व में यह शिविर शुगर मिल के सभागार में लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शुगर मिल के करीब 425 अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों और आसपास के गांवों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चीफ इंजीनियर राजकुमार ने किया शिविर का शुभारंभ शिविर का शुभारंभ शुगर मिल के चीफ इंजीनियर राजकुमार ने किया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने जंक फूड से बचने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी, ताकि बढ़ती बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। ये अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद चीफ इंजीनियर राजकुमार ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सहकारिता सप्ताह के हिस्से के रूप में किया गया है। मिल के प्रबंध निदेशक नवदीप सिंह नैन ने शिविर के सफल आयोजन के लिए मिल के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मिल के चीफ केमिस्ट बलवान सिंह हुड्डा, कैन मैनेजर कर्मवीर बडोली, पीए विजय राठी, विजेंद्र मालिक, राकेश जैन, सुधीर, वीरेंद्र राणा, जय भगवान, शीला, साहबो और सरला सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें