करनाल जिले के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में रविवार 5 जुलाई को बूथ स्तर पर विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और एएसडीडी सूची जारी की जाएगी। इस सूची में जिन मतदाताओं के नाम हटाए जाने हैं, उनकी जानकारी दी जाएगी। लोग मौके पर ही सूची की जांच कर सकेंगे और अगर किसी का नाम गलती से शामिल है तो तुरंत आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। सुबह 8 बजे से बूथों पर बैठेंगे बीएलओ घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने बताया कि सुबह 8 बजे से सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बैठ जाएंगे और कार्य पूरा होने तक वहीं रहेंगे। इस बैठक में बीएलए के साथ-साथ गांव के सरपंच, पंच और चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं। एएसडीडी सूची में हटने वाले वोटरों की जानकारी उन्होंने बताया कि एएसडीडी का मतलब अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाता होता है। यानी इस सूची में उन लोगों के नाम होंगे, जिनके वोट हटाए जाने हैं। यदि किसी मतदाता का नाम गलती से इस सूची में आ गया है, तो वह मौके पर ही आपत्ति दर्ज करवा सकता है और अपना नाम सही करवा सकता है। एसआईआर फॉर्म भी कर सकेंगे जमा एसडीएम ने बताया कि इसी दिन मतदाता अपने एसआईआर फॉर्म भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने नजदीकी बूथ पर जाकर सूची की जांच जरूर करें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती को समय रहते ठीक किया जा सके।
Source link
घरौंडा में 5 जुलाई को बीएलओ की बूथ बैठक:एएसडीडी सूची जारी कर मतदाता सुधार का मौका पाएंगे, एसआईआर फॉर्म भी होंगे जमा
