Related Posts

आज से 15 जुलाई तक रोहतक जाएगी मदार-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन:नारनौल व झज्जर के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और मरीजों को मिलेगा फायदा




दक्षिण हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल रेलसेवा का 3 जुलाई से 15 जुलाई तक अस्थायी रूप से रोहतक तक विस्तार करने का फैसला किया है। इससे नारनौल, निजामपुर, अटेली, कुंड और रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को पहली बार इस अवधि में बिना ट्रेन बदले सीधे रोहतक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे मदार से रवाना होगी। यह किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, निजामपुर, नारनौल, अटेली और कुंड होते हुए सुबह 10:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। 20 मिनट रुकेगी यहां 20 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 10:50 बजे रवाना होकर गोकलगढ़, पाल्हावास, झज्जर और अस्थल बोहर स्टेशनों से गुजरते हुए दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 1:20 बजे रोहतक से रवाना होगी। मदार जाएगी ट्रेन झज्जर, पाल्हावास और गोकलगढ़ के रास्ते दोपहर 3:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और किशनगढ़ होते हुए रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी। 15 जुलाई तक लागू रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था केवल 3 जुलाई से 15 जुलाई तक लागू रहेगी। इसके बाद 16 जुलाई से 31 जुलाई तक यह ट्रेन पहले की तरह केवल मदार-रेवाड़ी-मदार रूट पर ही संचालित होगी। झज्जर-रोहतक को भी फायदा इस अस्थायी विस्तार से रोहतक आने-जाने वाले विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें रेवाड़ी में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और समय की भी बचत होगी। साथ ही इन दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा का झज्जर और रोहतक से रेल संपर्क भी पहले की तुलना में बेहतर हो जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें