रिटायरमेंट पर लोग आमतौर पर कार या सरकारी गाड़ी से घर लौटते हैं, लेकिन हरियाणा के पानीपत में एक सरकारी कर्मचारी ने हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर ऐसी विदाई ली कि हर कोई देखता रह गया। फूड एंड सप्लाई विभाग से 23 साल की सर्विस पूरी कर चपरासी के पद से रिटायर हुए महाबीर बांगड़ (58) ने कहा- मैंने दूसरों को रिटायर होते देखा तो मन में ही सपना देख लिया था कि अपनी रिटायरमेंट को अनोखा बनाऊंगा। अब वर्षों पुराने सपने को पूरा करते हुए उन्होंने कार या रथ की बजाय फूलों और रंग-बिरंगी चुन्नियों से सजी हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर अपने पैतृक गांव में एंट्री की। नजारा देखने के लिए पूरे इलाके के लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। महाबीर 100 फीट ऊंची क्रेन में सवार होकर घर पहुंचे। उनके आगे थार-स्कॉर्पियो जैसी कई गाड़ियों का काफिला आगे चलता रहा और वो हाइड्रा पर ही डांस करते रहे। रिटायरमेंट के बाद की PHOTOS… अब पढ़िए, रिटायरमेंट प्लानिंग की पूरी कहानी… अब पढ़िए, कैसे काफिले के साथ लघु सचिवालय से घर पहुंचे… जानिए परिवार में कौन-कौन जब महाबीर हाइड्रा से उतरकर अपने घर पहुंचे, तो पत्नी शीला देवी और ग्रामीणों ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका गृह प्रवेश कराया। महाबीर बांगड़ फूड एंड सप्लाई विभाग में सेवादार (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर तैनात थे, लेकिन उनकी सोच और उनके परिवार की तरक्की किसी बड़े अधिकारी से कम नहीं है। महाबीर बांगड़ का एक बेटा चानू है, जो अमेरिका (USA) में रहता है। जबकि, उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में खुश है। महाबीर की पत्नी शीला देवी गृहणी हैं।
Source link
