Top 5 This Week

Related Posts

Batalas Rehan Wins Bronze at Malaysia Open Karate Championship 2026


गुरुदासपुर के बटाला के कराटे खिलाड़ी रियान रंधावा ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित 25वीं मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाकर लौटने पर रियान का उ

.

मलेशिया में 25 से 28 जून तक चली इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के कई देशों के दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। पदक विजेता रियान रंधावा ने बताया कि प्रतियोगिता का स्तर बेहद ऊंचा था और सभी देशों के एथलीटों ने शानदार खेल दिखाया।

चीन के खिलाड़ी के खिलाफ रहा सबसे कठिन मुकाबला

रियान रंधावा ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान मेरे लिए सबसे कठिन और कड़ा मुकाबला चीन के खिलाड़ी के खिलाफ रहा। लेकिन देश के लिए कुछ हासिल करने के जुनून, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास की बदौलत मैंने हार नहीं मानी और अंततः कांस्य पदक जीतकर तिरंगा लहराने में कामयाब रहा।

स्कूल की पढ़ाई के साथ कड़ा अभ्यास और अनुशासन

रियान ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने परिवार और कोच के अथक परिश्रम व मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने अपनी दिनचर्या और संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि रोजाना दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल से घर लौटने के बाद पढ़ाई, भोजन और फिर नियमित रूप से कराटे के कड़े अभ्यास के लिए समय निकालना काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन इसी अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

रियान की इस अंतरराष्ट्रीय कामयाबी के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खेल प्रेमियों और इलाके के लोगों का कहना है कि रियान ने न केवल बटाला और पंजाब बल्कि पूरे भारतवर्ष का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है और वे भविष्य के एक बड़े स्टार हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें