Top 5 This Week

Related Posts

अमृतसर में टिप्पर की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत:पहियों के नीचे आने से गई जान, लापरवाही के आरोप में चालक को हिरासत में लिया




अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक एक्टिवा सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। रेत से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा सवार टिपर के टायरों के नीचे आ गया। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। गुरसिमरन सिंह की अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और ड्रमावाला बाजार इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। टक्कर के बाद पहियों के नीचे आने से गई जान मृतक की पहचान ड्रमावाला बाजार के निवासी गुरसिमरन सिंह (पुत्र कृपाल सिंह) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को रेत से लदा एक ओवरलोड और तेज रफ्तार टिप्पर सुल्तानविंड रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे जा रहे एक्टिवा सवार गुरसिमरन सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुरसिमरन सिंह सड़क पर गिर गए और टिपर के नीचे बुरी तरह कुचल गए। चालक हिरासत में, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने टिपर चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने टिपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है चालक की लापरवाही, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण टिप्पर चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही नजर आ रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और गवाहों के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है। मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles