गुरदासपुर पुलिस ने आज सुबह 2 गुजराती युवकों को 62 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के एंट्री पॉइंट बाबरी नाका पर एक चेक पोस्ट के दौरान की गई। दोनों युवकों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस बाबरी नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट वाली सफेद क्रेटा कार को रोका गया। कार में सवार युवकों के पास वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। तलाशी लेने पर कार से 62 लाख रुपये की बड़ी नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक अहमदाबाद के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 साल से कम बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने बताया कि वह श्रीनगर में घूमने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने युवकों को नकदी के साथ आयकर विभाग को सौंप दिया है। आयकर विभाग अब उनसे पूछताछ कर रहा है कि इतनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।
Source link
गुरदासपुर में कार से ₹62 लाख कैश पकड़ा:गुजरात निवासी 2 युवक गिरफ्तार, श्रीनगर में घूमने जा रहे थे; आयकर विभाग जांच में जुटा
