Related Posts

पलवल में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:आरोपी की रील हुई थी वायरल, एसपी बोले-सोशल मीडिया पर नजर रख रही पुलिस




पलवल जिले में सीआईए स्टाफ टीम ने अवैध देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बांसवा गांव निवासी रवि के रूप में हुई है। उसके खिलाफ होडल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। होडल सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ के हवलदार शाहिद खान अपनी टीम के साथ भिडूकी नहर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बांसवा गांव का रवि अवैध हथियार के साथ खिरबी से बांसवा जाने वाले मोड़ पर खड़ा है। कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी रवि को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की दाहिनी जेब से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी हथियार के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध हथियार के साथ रील भी बनाई थी पुलिस ने अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में यह भी सामने आया कि आरोपी रवि की अवैध हथियार के साथ एक वीडियो (रील) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। सोशल मीडिया पर नजर रख रही पुलिस- एसपी एसपी नीतीश अग्रवाल ने इस संबंध में कहा कि पलवल पुलिस सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने या ‘टशन’ दिखाने वालों पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे किसी भी कृत्य में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें