Related Posts

सोनीपत पुलिस ने नष्ट कराई 25 हजार 658 लीटर शराब:विभिन्न थानों में दर्ज 58 मुकदमों में जब्त की गई, नगर निगम को सौंपी खाली बोतलें




सोनीपत पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज 58 मुकदमों से जब्त लगभग 25 हजार 658 लीटर अवैध शराब और बीयर को नष्ट कराया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देशन में वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से की गई। यह प्रक्रिया सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय अजीत सिंह और ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम सोनीपत की देखरेख में संपन्न हुई। यह कार्य एचएसआईआईडीसी/सीईटीपी, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, सोनीपत में किया गया। निष्पादित किए गए मामलों में थाना शहर सोनीपत, थाना सदर सोनीपत, थाना कुंडली, थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी, थाना सेक्टर-27, थाना राई, थाना बहालगढ़, थाना मुरथल और थाना बरोदा के कुल 58 मुकदमे शामिल थे। पर्यावरण संरक्षण के अनुरुप किया गया निष्पादन जब्त शराब का निस्तारण एचएसआईआईडीसी, बड़ी स्थित सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का पालन करते हुए किया गया। निष्पादन के बाद खाली कांच और प्लास्टिक की बोतलों को नियमानुसार पुनर्चक्रण के लिए नगर निगम, सोनीपत को सौंपा गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय निष्पादन समिति के सदस्यों के अतिरिक्त एचएसआईआईडीसी/सीईटीपी, नगर निगम सोनीपत, आबकारी एवं कराधान विभाग और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सोनीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त किए गए माल का निष्पादन निर्धारित कानूनी प्रक्रिया, न्यायालय के आदेशों और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप ही सुनिश्चित किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें