हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) मार्च-2026 में आयोजित 10वीं कक्षा के परीक्षा के प्रमाण-पत्र, माइग्रेशन और कंपार्टमेंट कार्ड 23 और 24 जुलाई, 2026 को वितरित करेगा। ये दस्तावेज प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय, गुरुकुल और विद्यापीठों के मुखिया अपने परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। जिला भिवानी के प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 44 में वितरित किए जाएंगे। अध्यापक या प्राध्यापक को भेजकर भी ले सकेंगे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि विद्यालय मुखिया स्वयं प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में असमर्थ हैं, तो वे अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापक या प्राध्यापक को इस कार्य के लिए अधिकृत कर सकते हैं। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजे जाएंगे। यदि किसी अपरिहार्य कारण से विद्यालय निर्धारित तिथियों पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो वे बाद में बोर्ड मुख्यालय से इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
Source link
हरियाणा बोर्ड 10वीं के सर्टिफिकेट वितरण की तारीख घोषित:23 जुलाई से शुरू होगा वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर मिलेंगे
