Related Posts

डबवाली में स्कूटी सवार एडवोकेट को पिकअप ने मारी टक्कर:सिरसा रेफर, घर से कोर्ट जा रहे थे; फरार ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस




सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार एक एडवोकेट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल एडवोकेट की पहचान जसबीर सिंह पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी गांव पन्नीवाला मोटा, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह घटना 20 जुलाई 2026 को हुई थी, जब वह अपनी होंडा स्कूटी (HR24AG-0205) पर गांव पन्नीवाला मोटा से डबवाली कोर्ट जा रहे थे। बोलेरो पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर जसबीर सिंह के अनुसार, चोरमार खेड़ा और मिठड़ी के बीच पहुंचने पर पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप (HR47D-6938) के ड्राइवर ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण जसबीर सिंह सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सीएचसी से सिविल अस्पताल किया रेफर राहगीरों ने उन्हें तुरंत सीएचसी ओढ़ां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें एम्स बठिंडा रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आरोपी ड्राइवर की पहचान कर रही पुलिस पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और घायल एडवोकेट के बयान के आधार पर थाना ओढ़ां में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें