हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए बरवाला ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 8.25 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 8,200 रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और अब उसके नशा तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीआईए बरवाला टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बिमला उर्फ प्रीतो निवासी वार्ड नंबर-14, बरवाला, अग्रोहा रोड स्थित ढाणी गारण टी-पॉइंट के पास रेलवे फाटक के नजदीक नशीले पदार्थ की बिक्री कर रही है। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई तलाशी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के निर्धारित कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 ग्राम 250 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा 8,200 रुपए बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि बरामद नकदी हेरोइन बेचकर प्राप्त की गई थी। पुलिस ने नशीले पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 61 एवं 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला से जुड़े नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे हेरोइन की आपूर्ति कौन करता था और वह किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करती थी। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Source link
बरवाला सीआईए ने महिला तस्कर को अरेस्ट किया:तलाशी में हेरोइन बरामद, 8,200 रुपए ड्रग मनी जब्त, पहले से दर्ज हैं कई केस
