Related Posts

समालखा में खंड स्तरीय खेल- कूद प्रतियोगिताएं शुरू:बीईओ ने किया उद्घाटन, तैराकी में तनिष, आयुष और अभिजीत पहले स्थान पर




पानीपत जिले के समालखा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इन प्रतियोगिताओं के तहत डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल में तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सरिता देवी ने किया। डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल आभा और सोनिया तोमर ने बीईओ सरिता देवी का स्वागत किया। बीईओ सरिता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। इस अवसर पर तैराकी कोच राकेश आर्य सहित अनेक शिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के परिणाम 14 वर्ष से कम आयु वर्ग: 50 मीटर फ्री स्टाइल में तनिष प्रथम, द्वितीय: लक्की (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढिंडार के छात्र लक्की द्वितीय,भव्य (डीपीएस पानीपत सिटी के भव्य तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में आयुष (चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल के आयुष प्रथम, डीपीएस पानीपत सिटी के तनिष द्वितीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस पानीपत सिटी के तनिष प्रथम, आयुष चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल के चंदन द्वितीय स्थान पर रहे। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढिंडार के अभिजीत प्रथम, डीपीएस पानीपत सिटी के हर्ष द्वितीय और कुश तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल हर्ष पहले, अभिजीत दूसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक हर्ष प्रथम, विशाल कुमार वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। 19 वर्ष आयु वर्ग 50 मीटर में यश प्रथम, आरुष द्वितीय और 200 मीटर फ्री स्टाइल निकुंज सैनी पहले स्थान पर रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें