Related Posts

पंचकूला पुलिस ने किया साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश:दिल्ली में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर, 7 आरोपी अरेस्ट, पॉलिसी मैच्योरिटी का झांसा देते थे




पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ठग रहा था। पुलिस ने दिल्ली से संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 9 मोबाइल फोन, 10 चेकबुक तथा 10 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को नामी इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी बताते थे। वे पीड़ितों को उनकी पॉलिसी से संबंधित सटीक जानकारी देकर उनका भरोसा जीतते थे और फिर ठगी करते थे। इस गिरोह ने कालका निवासी एक व्यक्ति से भी ठगी की थी। शक होने पर किया इंश्योरेंस कंपनी कार्यालय से संपर्क शिकायतकर्ता को जब शक हुआ, तो उसने चंडीगढ़ स्थित संबंधित इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया, जहां उसे धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने पूरे नेटवर्क को ट्रेस किया। जांच के दौरान पता चला कि यह गिरोह दिल्ली से संचालित हो रहा था। आरोपी फर्जी सिम कार्ड, किराए के बैंक खाते और कॉल सेंटर के माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। जांच अधिकारी अभिषेक छिल्लर की टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर अमनदीप सिंह उर्फ अमन, गुरदीप सिंह, आशीचन्द्र गुप्ता और तनजीर अंसारी को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी रोहतक की जेल में बंद मिले इन चारों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद गिरोह से जुड़े तीन अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई। ये तीनों आरोपी, एजाज हैदर, कर्तव्य पूरी और सूरज, पहले से ही रोहतक की सुनारिया जेल में बंद थे। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। आरोपी एजाज हैदर मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि तनजीर अंसारी बिहार का निवासी है। अन्य आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी मिलकर दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य तीनों आरोपियों को वापस सुनारिया जेल, रोहतक भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें