Related Posts

Father Accused of Murder, Old Video Surfaces


महिला ने मरने से पहले वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने पति के दूसरी महिला से संबंध होने की बात कही थी। इस दौरान उसने मोबाइल में दोनों की फोटो भी दिखाई।

पठानकोट में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला के बेटे और बेटी ने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिता के इशारे पर ही मां का एक्सीडेंट हुआ है।

.

उन्होंने कहा कि पिता के एक अन्य महिला के साथ संबंध थे और वह लंबे समय से हम लोगों को धमकियां भी दे रहे थे। मां को रात-भर टॉर्चर करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार जब वह स्कूल गए थे, तब उसकी मां को बुरी तरह पीटा गया और उनसे कोरे कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। बाद में पता चला कि वे फर्जी तलाक के कागजात थे।

वहीं महिला की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि पति के एक लेडी कॉन्स्टेबल से अवैध संबंध हैं। पति तलवारों से डराता है और धमकी देता है कि वह उसे मारकर पंखे से लटका देगा या नहर में फेंक देगा। बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता।

घर पर विलाप करता मृतका का बेटा।

पहले जानिए कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को बंदना शर्मा और सिमरनजीत कौर अड्डा माधोपुर से पैदल ही अपने गांव की ओर जा रही थीं। माधोपुर कैंट वाली चढ़ाई पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिमरनजीत कौर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक सवार पर मामला दर्ज किया था।

बेटा और बेटी ने कही ये बातें…

  • मां का एक्सीडेंट पिता ने करवाया: मृतका सिमरनजीत कौर के बेटे दलजीत और बेटी स्नेहा ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्टि जताते हुए कहा- उनकी मां की मौत बेशक बाइक की टक्कर से हुई है। लेकिन, ये एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ। उनकी मां का एक्सीडेंट उनके पिता के इशारे पर किया गया।
  • पिता का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग: सिमरनजीत कौर की बेटी स्नेहा ने कहा कि उनके पिता उन्हें और उनकी मां को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि उनके पिता का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग है। उसके पिता और वह महिला उसकी मां को रात-भर टॉर्चर करते थे।
  • मां को बुरी तरह पीटा गया: उन्होंने कहा कि एक बार जब वह स्कूल गए थे, तब उसकी मां को बुरी तरह पीटा गया और उनसे कोरे कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। बाद में पता चला कि वे फर्जी तलाक के कागजात थे।
  • पुलिस कार्रवाई करती, तो मां जिंदा होती: बेटे दलजीत ने कहा कि जब पिता और उसकी महिला मित्र के खिलाफ वो एसएसपी पठानकोट, कठुआ, जम्मू और डीआईजी ऑफिस तक गए। हर जगह गुहार लगाने के बावजूद उन्हें कहीं से इंसाफ नहीं मिला। अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो मां की जान बच सकती थी।

महिला ने हादसे से कुछ दिन पहले बनाया था वीडियो।

महिला ने मरने से पहले बनाई थी वीडियो

  • पति का महिला से अवैध संबंध: महिला का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अपने पति पर गंभीर आरोप लगाती सुनाई दे रही है। मरने से कुछ दिन पहले बनाए वीडियो में सिमरनजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। 5 साल पहले तक सब ठीक था, लेकिन जब से यह महिला उनके जीवन में आई है, उसका पति उसे और उसके बच्चों को बेरहमी से मारता-पीटता है।
  • मारकर पंखे से लटका देने की धमकी देता पति: वीडियो में सिमरनजीत ने कहा कि उसका पति उसे तलवारों से डराता है और धमकी देता है कि वह उसे मारकर पंखे से लटका देगा या नहर में फेंक देगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति ने बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी है।
  • डरा-धमकार कागज पर साइन करना चाहता था: वीडियो में सिमरनजीत ने बताया कि उसका पति उसे डरा-धमकार किसी कागज़ पर साइन कराना चाहता है। उसे शक है कि वे तलाक के कागजात हो सकते हैं, जिन पर वह जबरदस्ती साइन कराना चाहता है।
  • प्रशासन से मदद की गुहार लगाई: वीडियो के लास्ट में सिमरनजीत कौर ने न्याय की मांग की थी। उसने कहा था कि अगर उसे या उसके बच्चों को कुछ भी होता है, तो उसका जिम्मेदार उसका पति और वह महिला होगी। उसने प्रशासन से इस मामले में दखल देने और उसकी हंसती-बस्ती जिंदगी बर्बाद करने वालों को सजा देने की अपील की थी।

पुलिस अधिकारी जानकारी देते हुए।

अब जानिए पुलिस ने क्या कहा..

थाना सुजानपुर प्रभारी मोहित टाक ने बताया कि परिवार द्वारा लगाए गए साजिश के आरोपों की आभी लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। बाइक ड्राइवर और महिला के पति के बीच क्या संबंध हैं इसका पुलिस ने पता किया है।

उन्होंने कहा कि परिवार को शक था कि पिता ने जानबूझकर यह एक्सीडेंट करवाया है। इस पर पुलिस ने जांच की है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पिता और बाइक ड्राइवर एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। उनके बीच आपसी जान-पहचान या फोन पर बातचीत का कोई सबूत नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि पिता की अन्य डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच कर रहे हैं। यदि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध तथ्य या साजिश का सबूत सामने आता है, तो पुलिस तुरंत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें