Related Posts

पंजाब में पॉलिटिकल चंदे पर तकरार:केजरीवाल बोले-ED पार्टी कर रही चंदा वसूली; BJP का पलटवार-व्यापारियों ने कर दी AAP की विदाई




आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पॉलिटिकल चंदे को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि ईडी पार्टी व्यापारियों को चंदा देने के लिए डरा रही है और व्यापारियों से चंदे के नाम पर वसूली हो रही है। वहीं, केजरीवाल के बचान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि व्यापारियों ने मौजूदा सरकार को चंदा न देकर साफ कर दिया कि वो AAP सरकार से खुश नहीं हैं और अब उनकी विदाई तय है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले X पर पोस्ट डाली और लिखा कि ईडी पार्टी को पंजाब में 60 करोड़ का चंदा मिला है जबकि आम आदमी पार्टी को 70 लाख रुपए मिले हैं। इस पर केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईडी पार्टी पंजाब के व्यापारियों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। अरविंद केजरीवाल ने चंदे को लेकर कही ये अहम बातें… केजरीवाल के बयान पर भाजपा ने कही ये अहम बातें..



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें